तरुण आहूजा
नित्य संदेश, मेरठ। बच्चा पार्क के निकट स्थित पीएल शर्मा मेमोरियल हॉल में शुक्रवार शाम इंटरनेशनल डिजिटल जादूगर बादशाह ने अपने हैरतअंगेज जादू से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जादूगर बादशाह ने डिजिटल मैजिक के
जरिए तीन युवतियों द्वारा मन में सोचे गए रंग, हीरोइन और गाने को सभी दर्शकों के मोबाइल
पर फ्लैश करके सबको हैरत में डाल दिया। माइंड रीडिंग मैजिक में एक दर्शक को ही जादूगर
बनाकर उसके सोचे गए गीत का खुलासा कर दिया। शो के दौरान उन्होंने एक युवक के धड़ को
अलग कर स्टेज पर घुमाया और पलक झपकते ही फिर से जोड़कर दिखाया तो पूरा हॉल तालियों
से गूंज उठा। इसी तरह 8 वर्षीय बच्चे को हवा में टांगकर दिखाया तो दर्शक दंग रह गए।
जापानी माया और स्केरी ड्रोन जैसे आइटमों ने भी दर्शकों को खूब रोमांचित किया। एक और
हैरतअंगेज कारनामे में बादशाह ने एक दर्शक से मन ही मन तिथि, माह और वर्ष सोचने को
कहा, फिर कुछ नंबर मन में जोड़ने को कहा और बिना देखे ही सारे नंबर बता दिए। अंत में
उल्टा करने पर दर्शक द्वारा सोची गई सही तिथि भी स्क्रीन पर दिखा दी।
मेरठ में पहली बार हो रहे इस डिजिटल
मैजिक शो को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। जादूगर बादशाह ने बताया कि सोमवार
से शुक्रवार तक रोजाना शाम 4 बजे और 7 बजे दो शो होंगे, जबकि शनिवार और रविवार को दोपहर
1 बजे, शाम 4 बजे और 7 बजे तीन शो किए जाएंगे। शो में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक
के लिए कई आकर्षक आइटम प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment