
• भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल एवं राष्ट्रीय मंत्री मनोनित होने के बाद कविता पाटीदार का इंदौर में आत्मीय स्वागत
• भाजपा नगर द्वारा एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक कई मंचों से कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
• बारिश के बावजूद हजारों कार्यकर्ता कार्यालय पर स्वागत करने उमड़े
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में पदाधिकारी नियुक्त होने के बाद खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार पहली बार आज इंदौर पहुंचें। इंदौर विमानतल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निशांत खरे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अंतर दरबार, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उसके पश्चात दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों का इंदौर विमानतल से लेकर भाजपा कार्यालय तक विभिन्न मंचों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इतनी बारिश के बाद भी एक भी कार्यकर्ता हिला नहीं डिगा नहीं, ये भाजपा के कार्यकर्ता की मजबूती की पहचान है। अनुकूल समय में सब खड़े हो जाते हैं लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों में जो खड़ा रहे, वह भाजपा का कार्यकर्ता हैं, इसलिए समाज में उन्हें सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल हैं, जिसमें हर कार्यकर्ता को उसकी क्षमता के अनुरूप कार्य दिया जाता है, गजेंद्र सिंह जी एवं कविता दोनों को जब को जब जब संगठन ने जो दायित्व दिया, उस दायित्व को दोनों ने परिश्रम और ईमानदारी से पूरा किया है, इसलिए पार्टी जो भी काम दे उसे अपनी क्षमता से पूरा करे।
राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने कहा कि माँ अहिल्या की नगरी में कार्यकर्ताओं ने जो स्नेह और प्यार बरसाया है, उससे मैं अभिभूत हूँ। इंदौर, मालवा - निमाड़ के विकास के साथ साथ कार्यकर्ताओं का काम हमेशा मेरी प्राथमिकता में रहेगा। राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व पार्टी ने दिया है लेकिन कार्यकर्ता भाव से काम करते हुए हम सब मिलकर मालवा - निमाड़ में संगठन को और अधिक सशक्त करने का काम करेंगे।
राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार ने कहा कि इंदौर के संगठन को मेरे पिता भेरुलाल पाटीदार, निर्भयसिंह पटेल, नारायणराव धर्म, राजेंद्र धारकर, विष्णु प्रसाद शुक्ला, प्रकाश सोनकर, कैलाश पाटीदार आदि ने सिंचकर वटवृक्ष बनाने का काम किया है, आज हमें जो सम्मान मिल रहा है, हमारे इंदौर को जो सम्मान मिल रहा है, वो हमारे इन्हीं पूर्वजों की मेहनत का फल है, इसे आगे बढ़ाने का काम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सुमित्रा महाजन जी ने किया है, इसलिए मैं पूरी कोशिश करूंगी इंदौर का सम्मान बरकरार रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे।
एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक विधानसभावार कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंचों के माध्यम से भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से ऐरोड्रम थाना तक विधानसभा क्षेत्र सांवेर और देपालपुर के शहरी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंचों के माध्यम से स्वागत किया। ऐरोड्रम थाना से रामचंद्र नगर तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1, रामचंद्र नगर से मरीमाता चौराहे तक विधानसभा क्षेत्र 4, मरीमाता चौराहे से राजकुमार ब्रिज तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3, राजकुमार ब्रिज वल्लभ नगर से रेल्वे स्टेशन के सामने से रीगल चौराहे तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5, रीगल चौराहे से मधुमिलन चौराहे तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 और दवा बाजार से भाजपा कार्यालय तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक राऊ के कार्यकर्ता स्वागत किया।
इस अवसर पर अजय सिंह नरुका, अंजू माखीजा, दीपक जैन टीनू, सुधीर कोल्हे, कैलाश पीपले, राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र सिंह केसरी,भारत पारख, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, नेहा शर्मा, नारायण पालीवाल, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी सहित मंडल अध्यक्ष एवं अभियान टोली सदस्य उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment