Breaking

Your Ads Here

Tuesday, August 25, 2026

विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर जयस छात्र संगठन ने कलेक्टर कार्यालय पर सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आज जयस छात्र संगठन इंदौर जिला अध्यक्ष लखन बामनिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विद्यार्थियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

 

जयस छात्र संगठन ने मांग की कि इंदौर में विद्यार्थियों के लिए सिटी बस पास का किराया न्यूनतम किया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में राहत मिल सके।

 इसके साथ ही मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति एवं आवास भत्ता शीघ्र जारी करने, तथा नर्सिंग विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त कॉलेजों में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई।

 

ज्ञापन में माता जीजाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय में जारी परीक्षा परिणाम को लेकर भी गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई। जयस छात्र संगठन ने मांग की कि परीक्षा परिणाम का पुनः निष्पक्ष एवं सही मूल्यांकन कराकर पारदर्शिता के साथ संशोधित परिणाम घोषित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय न हो।

ज्ञापन सौंपने के दौरान लखन बामनिया, जिला अध्यक्ष, जयस छात्र संगठन इंदौर, मनोज भाभर जयस जिला उपाध्यक्ष इंदौर, मगन मौर्य जिला सचिव जयस छात्र संगठन इंदौर, आशीष सोलंकी जिला सचिव, जयस छात्र संगठन इंदौर, सचिन मोरी सदस्य, जयस छात्र संगठन इंदौर, राज चौहान अध्यक्ष, होलकर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर, अजय बघेल – तहसील सचिव, राऊ इंदौर, प्रेरणा धुर्वे, पलक यादव, रवीना सोलंकी विकास मालीवाड़ तहसील प्रभारी राऊ साधना मुवेल चंदा अचाले सेवनता मुवेल रोशनी धार्वे मनीषा चौहान अवंतिका मंडलोई संगीता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here