Breaking

Your Ads Here

Monday, August 31, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ के मार्गदर्शन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

चौदह न्यायालय भवन के प्रथम तल पर स्थित सभागार कक्ष में आयोजित इस बैठक में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सोनिका वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ ने की। बैठक में जिले के पराविधिक स्वयंसेवक (PLV) उपस्थित रहे।

सचिव सोनिका वर्मा ने सभी पराविधिक स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन करें और आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के बारे में जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जा सके।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु पराविधिक स्वयंसेवकों को पम्पलेट और पोस्टर भी वितरित किए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here