तरुण आहूजा
नित्य संदेश, मेरठ। अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए राखी मेकिंग एवं मटकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राखी मेकिंग प्रतियोगिता में सभी
बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट के तहत मोती
बेड्स, क्राफ्ट फ्लॉवर्स कागज, मखाने, लॉन्ग चावल, इत्यादि से सुंदर-सुंदर राखियां
बनाई। जन्माष्टमी के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए मटकी सजाई गई, जिसमें बच्चों
ने गोटा, शीशे, घंटी आदि का प्रयोग कर मनमोहन मटकियां सजाई। कार्यक्रम को सफल बनाने
में प्राची, विदुषी, पूजा रस्तोगी, पूजा चौधरी, कोमल, नैना, खुशी, रिजवान आदि का सहयोग
रहा।

No comments:
Post a Comment