नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पैगंबर हजरत मोहम्मद के पावन जन्म दिवस के अवसर पर मंगलवार को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी मेरठ कैंट की ओर से लालकुर्ती स्थित मदरसा इस्लामिया से एक शानदार जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी निकाला गया।
जुलूस की अध्यक्षता पीरजादा रुअफजल हसन अंसारी (एडवोकेट) ने की। जुलूस बड़ा बाजार, पेठ एरिया, बेगमपुल होते हुए नेशनल इंटर कॉलेज पर समाप्त हुआ। रास्ते में आवाम व हिंदू भाइयों ने फूल-माला व फल वितरित कर जुलूस का जोरदार स्वागत किया। जुलूस में मदरसा और स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किरअत, नात और तकरीर पेश की गई, साथ ही पी.टी. के आकर्षक नमूने भी प्रस्तुत किए गए। नेशनल इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिताओं की सदारत रियाजुद्दीन अंसारी ने की, जबकि संचालन पीरजादा रुअफजल हसन अंसारी (एडवोकेट) व आरिफुद्दीन रावरी (एडवोकेट) ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे —
मदरसा वर्ग -
- किरअत - प्रथम - खदीजा (मदरसा फातिमा जहरा), द्वितीय - आलिया (मदरसा नौशाद-उल-अलूम)
- तकरीर - प्रथम - हलीमा (टाल वाली मस्जिद), द्वितीय - आतिया (फातिमा जहरा), तृतीय - आरिफा (नौशादुल अलूम)
- नात - प्रथम - सिमरन (फातिमा जहरा), द्वितीय - हशशाम अली (टाल वाली मस्जिद)
स्कूल वर्ग -
- किरअत - प्रथम - फैजान (सनलाइट पब्लिक स्कूल), द्वितीय - सनोबर (हमीदिया गर्ल्स), तृतीय - सिदरतुल मुन्तहा (मेरठ गर्ल्स इंटर कॉलेज)
- तकरीर - प्रथम - अलशिफा (मेरठ गर्ल्स इंटर कॉलेज), द्वितीय - इबादत (सनलाइट पब्लिक स्कूल), तृतीय - अम्मार (नेशनल इंटर कॉलेज)
- नात - प्रथम - मो. रेहान (हमीदिया गर्ल्स इंटर कॉलेज), द्वितीय - जिया (डेल्फी पब्लिक स्कूल), तृतीय - इरफान (सनलाइट पब्लिक स्कूल)
पी.टी. में - प्रथम - डेल्फी पब्लिक सेकेंडरी, द्वितीय - सनलाइट पब्लिक सेकेंडरी, तृतीय - मेरठ पब्लिक सेकेंडरी और मदरसा नौशादुल अलूम।
चौथी प्रतियोगिता में - प्रथम - मदरसा फातिमा जहरा और द्वितीय - मेरठ गर्ल्स इंटर कॉलेज रहे।
इस अवसर पर मदरसा व स्कूलों के अध्यापक इस्माइल तौफीकी, सईद अहमद, अमान, अताउर्रहमान, सायूल हसन, उनीस अहमद सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment