Breaking

Your Ads Here

Saturday, August 8, 2026

हथकरघा दिवस पर बुनकरों दी योजनाओं की जानकारी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग कार्यालय पर 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वस्त्र मंत्रालय कार्यक्रम में बुनकरों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।


हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग उप्र कानपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'मेरा हथकरघा-मेरा अभिमान' के तहत मनाए गए 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए अधीक्षक उत्पादन नीरज कुमार सिंधु ने विभाग द्वारा हथकरघा क्षेत्र में संचालित योजनाओं तथा प्रधानमन्त्री हथकरघा बुनकर मुद्रा योजना, हथकरघा बुनकरों को विद्युत दर में छूट की प्रतिपूर्ति योजना, मुख्यमंत्री हैण्डलूम विकास योजना, सन्त कबीर हथकरघा पुरस्कार योजना, बीमा योजना आदि की जानकारी दी।


उन्होंने विभागीय प्रगति से उपस्थित बुनकरों को अवगत कराया। बुनकरों द्वारा भी विभिन्न बिन्दुओं एवं समस्याओं के समाधान हेतु विचार रखे गए। संचालन कनिष्ठ सहायक दलवीर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे भी लगवाए गए। कार्यक्रम में वन्दना तोमर, रेनू वर्मा, रूमन चौहान, इरफान, श्रवण, अम्बुज गुप्ता, अशरफ अंसारी, मेहराजुद्दीन, शोएब अंसारी, खलीक अंसारी, हबीब अहमद, सरफराज आदि ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here