Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 27, 2026

छात्राओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी, डीएम ने दिया स्नेह और सुरक्षा का भरोसा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कलक्ट्रेट कार्यालय में स्नेह और आत्मीयता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। दिल्ली ग्लोबल स्कूल, रॉकलैंड इंटरनेशनल स्कूल और साई इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह को राखी बांधी।


जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं से आत्मीयता के साथ परिचय प्राप्त किया और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम के साथ-साथ आपसी विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी छात्राओं को अपनी ओर से उपहार भी भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन तोमर सहित दिल्ली ग्लोबल स्कूल, रॉकलैंड इंटरनेशनल स्कूल, साई इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here