Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 26, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्री-ट्रायल बैठक आयोजित


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को लेकर आज एक महत्वपूर्ण प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री सोनिका वर्मा की अध्यक्षता में चौदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में जिले के समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में सचिव सोनिका वर्मा ने सभी न्यायिक अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित ऐसे वादों को चिन्हित करें, जिनका निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है। बैठक के दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आपसी समन्वय और प्रभावी कार्य योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित न्यायिक मजिस्ट्रेटगण ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here