नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि आज विकास खण्ड खरखौदा के आंगनबाड़ी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों से औचक निरीक्षण करवाया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा 38 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 38 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 378 बच्चे उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र को सुव्यवस्थित रखने, केन्द्र पर शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में आंगनबाडी कार्यकत्रियों को निरीक्षण के समय निर्देश दिये गये। लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिये गये।
निम्नानुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका केन्द्र पर निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिली। ग्राम आड़, की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अन्जुमनिशा निरीक्षण के समय केन्द्र पर अनुपस्थित मिली, ग्राम बेहरानपुर की कोमल आंगनबाड़ी सहायिका निरीक्षण के समय केन्द्र पर अनुपस्थित मिली, ग्राम कैली की आंगनबाड़ी कार्यकत्री चंचल, रजनी, ममता एवं सहायिका ओमबीरी, किरन निरीक्षण के समय केन्द्र पर अनुपस्थित मिली, ग्राम मुण्डाली की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुराधा अवकाश पर थी, ग्राम खरखौदा के आगनबाड़ी केन्द्र निरीक्षण के समय बंद मिला। केन्द्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका अनुपस्थित थी। आंगनबाड़ी केन्द्र बंद होने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से केन्द्र बंद होने के सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस/स्पष्टीकरण लिया जायेगा तथा स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर मानदेय रोकने की कार्यवाही की जायेगी।

No comments:
Post a Comment