नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कलेक्ट्रेट कार्यालय में मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल की छात्राओ तथा महिला उत्थान मंडल की महिलाओ द्वारा जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह को राखी बांधी गई। जिलाधिकारी ने सभी का परिचय जाना व उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने सभी को अपनी ओर से उपहार भी भेंट किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय वर्धन तोमर, अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल की छात्राएं, अध्यापक-अध्यापिकाएं आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment