Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 20, 2026

सपा अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 23 अगस्त को लखनऊ में, विधानसभा चुनाव पर होगा मंथन


इकराम चौधरी

नित्य संदेश, लखनऊ। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त को लखनऊ में बुलाई गई है। बैठक में उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन होगा, साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा।


इस महत्वपूर्ण बैठक में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी करेंगे, जबकि संचालन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद यामीन खान करेंगे। इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा को समाजवादी पार्टी की रीढ़ माना जाता है और अल्पसंख्यक समाज को पार्टी से जोड़ने की मुख्य जिम्मेदारी इसी सभा की है।




यह जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव इकराम चौधरी (मेरठ) ने बताया कि कार्यक्रम 23 अगस्त को दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समय से पहुंचने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here