Breaking

Your Ads Here

Friday, August 7, 2026

​इंदौर: ब्रह्माकुमारीज़ कालानी नगर में "10 करोड़ लोग नशामुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान" का हुआ भव्य शुभारंभ


नित्य संदेश, इंदौर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के कालानी नगर इंदौर सेवाकेंद्र पर "10 करोड़ लोग नशामुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान" का भव्य शुभारंभ हुआ। अभियान के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व बी.एस.एफ आई.जी अशोक कुमार यादव तथा वैष्णव विद्यापीठ के डायरेक्टर एस.डी. वैष्णव सहित अनेक भाई बहनों ने नशामुक्त जीवन जीने की शपथ लेकर समाज को व्यसनमुक्त बनाने का संकल्प लिया।


​सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी जयंती ने बताया कि इस महाअभियान का उद्देश्य केवल लोगों को प्रतिज्ञा दिलाना नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों में जागरूकता, आत्म-जागृति तथा नशामुक्त जीवन के प्रति सकारात्मक सोच का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र से जुड़ा गंभीर विषय है, जो युवा शक्ति की कार्यक्षमता, स्वास्थ्य और संस्कारों को कमजोर करता है।


भ्राता अशोक यादव जी ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को बधाई देते हुए कहा कि संस्था आध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ युवाओं और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान का हिस्सा बनकर जन-जागरण के माध्यम से नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।


​ब्रह्माकुमारी सुजाता दीदी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चरणों में देशभर में व्यापक जन-जागरण कार्यक्रम, प्रतिज्ञा अभियान, युवा संवाद एवं नशामुक्ति जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here