Breaking

Your Ads Here

Monday, July 20, 2026

जीटीबी क्रिकेट एकेडमी ने ऋषभ को एक विकेट से हराया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से जीत प्राप्त की।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। इसमें शौर्य ने 48, आदित्य ने 44, दक्ष ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुणाल ने दो, अवी ने दो, अभय ने दो, आदित्य और शक्स ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाकर एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से आर्नव ने 60, दिव्यराज ने 52, कृष्णा ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अरहान ने एक, आईश ने एक, श्रेष्ठ ने एक विकेट लिया। अक्षय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच बल्लेबाजों को आउट किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here