Breaking

Your Ads Here

Monday, July 20, 2026

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान घाट पर पंचायत, भाकियू धनसिंह कोतवाल ने की बैठक


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में बने देश बचाओ मोर्चा में शामिल भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने आज नूर नगर स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक की।

बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कल दिल्ली के किसान घाट पर होने वाली किसान पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। पवन गुर्जर ने कहा कि सरकार तानाशाह हो चुकी है। आज जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया, जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। देश का किसान, नौजवान और मजदूर वर्ग आज आंदोलन करने को मजबूर है। किसान को खाद मांगने पर लाठी, नौजवान को पेपर लीक पर सवाल करने पर लाठी और मजदूर को मजदूरी मांगने पर लाठी मिल रही है, जो सरकार की विफलता का प्रमाण है। आने वाले समय में जनता वोट की चोट से इसका जवाब देगी।

बैठक में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंवार, जिला अध्यक्ष अभिषेक चपराना, मेरठ मंडल अध्यक्ष मुकुल राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पाटू तोमर, आमिर तोमर, शिवकुमार खटाना, वसीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here