नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन ने कल 21 जुलाई को जिला मुख्यालय पर घेराव और कलेक्ट्रेट गेट पर तालाबंदी का ऐलान किया है। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि ट्रेड डील के विरोध के साथ-साथ जनपद की स्थानीय किसान समस्याओं को लेकर यह बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है।
संगठन का आरोप है कि जिले की तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है, खाद विपणन और सहकारी समितियों में ब्याज वसूली के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। इसके अलावा बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार और गन्ना भुगतान में देरी से किसान परेशान हैं, लेकिन जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
अनुराग चौधरी ने बताया कि सभी किसान साथी कल सुबह 11 से 12 बजे के बीच मेरठ कॉलेज पर एकत्रित होंगे, वहां से जिला मुख्यालय के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में किसान घेराव में शामिल होंगे।
क्या है कार्यक्रम
दिनांक: 21 जुलाई, सोमवार
समय: सुबह 11-12 बजे एकत्रीकरण
स्थान: मेरठ कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक
नेतृत्व: अनुराग चौधरी, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, मेरठ
No comments:
Post a Comment