Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 8, 2026

मेरठ के युवा कलाकार शिवम कश्यप ने डिजिटल मनोरंजन जगत में बनाई पहचान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जनपद से संबंध रखने वाले युवा कलाकार शिवम कश्यप डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। अपनी अभिनय प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर उन्होंने यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर कई उल्लेखनीय प्रोजेक्ट्स में कार्य करते हुए दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

शिवम कश्यप, जयपाल सिंह के पुत्र हैं और न्यू सैनिक विहार, गली नंबर 8बी, फज़लपुर, रोहटा रोड, मेरठ के निवासी हैं। अभिनय के प्रति उनका रुझान शुरू से ही रहा, जिसे उन्होंने निरंतर अभ्यास और लगन के माध्यम से अपने पेशे का रूप दिया। अपने अब तक के सफर में शिवम कश्यप ने यूट्यूब पर प्रसारित कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में अभिनय किया है। इनमें "Attack", "Raavan", "Ajeeb Chor" तथा "Gaav Ke Chore" जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इन प्रस्तुतियों में उनके अभिनय को दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिससे उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहचान और लोकप्रियता हासिल हुई। डिजिटल कंटेंट के अलावा शिवम कश्यप ने विज्ञापन जगत में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here