Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 25, 2026

गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी

 


-27 जुलाई को देशभर में 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सौंपा जाएगा ज्ञापन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठगोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर देशव्यापी स्तर पर चल रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देशभर के सभी जिलों में स्थानीय कार्यकारिणियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है और जिला प्रशासन से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली है।


अभियान के तहत 27 जुलाई सोमवार को देश के प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को जनता की ओर से हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले लगभग छह माह से देशभर के संतों, गोसेवकों एवं गोभक्तों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की प्रमुख मांगों में गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण तथा कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा एवं मानव जीवन से जुड़े विषयों को गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने सहित 30 से अधिक मांगे शामिल हैं।


प्रथम चरण में 5 करोड़, अब 15 करोड़ हस्ताक्षर

ज्ञात हो कि अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल को देश की लगभग 5,000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा गया था। मांगों पर अपेक्षित निर्णय न होने के कारण द्वितीय चरण में अब 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ रिमाइंडर प्रार्थना-पत्र सरकार को भेजा जाएगा। मेरठ जनपद से भी लगभग लाख हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा।


27 जुलाई को निकलेगी भव्य प्रार्थना-यात्रा

जिला प्रभारी ने बताया कि 27 जुलाई को प्रातः 7:30 बजे तक सभी गोभक्त निर्धारित स्थान पर एकत्रित होंगे। शुभ मुहूर्त में ठीक प्रातः 8 बजे गोमाता के पूजन एवं शंखनाद के साथ "श्री राम जय राम जय जय राम" विजय मंत्र का सामूहिक जप प्रारम्भ होगा, जो 9:15 बजे तक चलेगा। जप के उपरांत झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड तथा भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित प्रार्थना-यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय की ओर प्रस्थान करेगी। यात्रा में सबसे आगे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम के स्वरूप के साथ गोमाता-बछड़े की झांकी रहेगी। साथ ही हस्ताक्षर अभियान के प्रतीक के रूप में बुलडोजर पर हस्ताक्षर पत्रों का शोभायात्रा में प्रदर्शन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here