Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 25, 2026

शोभापुर में रालोद का "महिला कार्यकर्ता सम्मेलन" कल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठराष्ट्रीय लोकदल के महिला प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को आयोजित होने वाले "महिला कार्यकर्ता सम्मेलन" की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल शोभापुर का दौरा किया।


निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, बैठक व्यवस्था, मंच, स्वागत, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया गया संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्मेलन में मेरठ जनपद की बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे और यह आयोजन संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगा। 


कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने वालों में राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव ऋचा सिंह, विनय प्रधान (प्रभारी, जम्मू-कश्मीर एवं हरियाणा), सत्येन्द्र सिंह तोमर (राष्ट्रीय सचिव, किसान प्रकोष्ठ), संजय पनवाड़ी (क्षेत्रीय अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ), अभिमन्यु ललसाना (युवा जिला अध्यक्ष), दिलप्रीत कोहली (प्रदेश महासचिव), कुलवंत सोलंकी, जयराज सिंह, राहुल ताजपुर तथा सरला सिंह (प्रदेश सचिव, महिला प्रकोष्ठ) उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here