नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर सह मीडिया प्रभारी शादाब अलवी ने शनिवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर फतेहउल्लाहपुर से जिलाधिकारी कार्यालय तक नंगे पैर पैदल यात्रा का आह्वान किया था। शनिवार सुबह 7 बजे शादाब अलवी को फतेहउल्लाहपुर चौकी इंचार्ज सतेन्द्र कुमार ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
पूरे मामले से एडीएम सिटी बृजेश कुमार को अवगत कराया गया। एडीएम सिटी बृजेश कुमार ने मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव को भेजा। शादाब अलवी ने 10 सूत्री ज्ञापन। सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव को सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट ने नंगे पैर खड़े शादाब अलवी को चप्पल पहनवायी और कहा कि आपकी सभी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जायेगा। ज्ञापन देने वालों मे नाहिद सैफी, डॉ सलमान सैफी, यूनुस फलावदा, इमरान खेड़ा, शुऐब सैफी, आमिर जुर्रानपुर, मोहम्मद मोहसीन, आसिफ सैफी, साबिर अलवी, इरशाद मलिक आदि मौजूद रहे।
10 सूत्री मांग निम्न प्रकार हैं।
1. फतेहउल्लापुर रोड पर शिव मंदिर से 100 फुटा चौक तक सड़क निर्माण।
2. हुमायूँनगर से गैस गोदाम से लेकर मेरठ गर्ल्स इण्टर कालिज से होते हुए फतेहउल्लापुर रोड तक सड़क निर्माण।
3. समर गार्डन में दोनों 60 फुटे रोड के सड़क निर्माण।
4. नूर नगर पुलिया से लेकर मिलन पैलेस होते हुए फतेहउल्लापुर के झोड़ तक सड़क निर्माण।
5. हापुड़ चुंगी सैफियान मस्जिद वाली गली से ए.टी.एस. पब्लिक स्कूल तक सड़क निर्माण
6. वार्ड 55, 36, 75, 85, 86, 87, 08 में पेयजल की व्यवस्था करायी जाये।
7. बिजली बम्बा से ग्राम बिजौट तक की सड़क निर्माण।
8. उपरोक्त वाडौं में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था करायी जाये।
9. उपरोक्त वाडों में अवैध डेरियों का संचालन बन्द कराया जाये।
10. हापुड़ रोड पर राजकीय कन्या इण्टर कॉलजि के बाहर तत्काल कूड़ेघर को हटाया जाये अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करके अवगत कराने की कृपा करें।
No comments:
Post a Comment