नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विद्यालय में अनुशासन और समय की पाबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में नीट बैग कम्पटीशन में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपनी वेशभूषा में स्वच्छता, नीटनेस और समय पर विद्यालय आने की आदत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सर्वश्रेष्ठ बच्चों में जिसमें युक्ति, आहिल, आयुष जाना, गर्व सोम, शिवम डे, अदिति, उमर, अवनी साहू, अरहान, आयरा, केशव, सुभान सैफी, माही सिंह, अनंत मालिक, सक्षम, नामिक ठाकुर, केशव, सूफियान, मुकुल अग्रवाल, सफ़ान, अरहान सिद्दीकी, हमज़ा, कबीर अहमद, मौ० उमर आदि बच्चों को पुरस्कृत किया गया।जिन्होंने अपनी यूनिफॉर्म, हेयर, जूते और समय पर स्कूल आने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया। प्रधानाचार्य, डॉ गोपाल दीक्षित ने सभी बच्चों को अनुशासित एवं स्वच्छ रहने का संदेश दिया एवं इन गुणों को अपनाकर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
No comments:
Post a Comment