Breaking

Your Ads Here

Friday, July 10, 2026

भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश


> 14 जनपदों में कन्ट्रोल रूम 24X7 सक्रिय, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) द्वारा भारी वर्षा एवं जलभराव की स्थिति का देखते हुए पश्चिमांचल डिस्कांम के सभी 14 जनपदों में विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखनें तथा बाधित आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। 

प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर एवं गौतमबुद्धनगर सहित सभी जनपदों मे स्थापित कन्ट्रोल रूम पूर्ण रूप से सक्रिय रहें तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होनें कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना, विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत उपकेन्द्रों, ट्रांसफॉर्मरों एवं अन्य विद्युत प्रतिष्ठानों पर, विशेष निगरानी रखी जाए जहाँ भी वर्षा अथवा जलभराव के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो वहाँ सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए, आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल प्राथमिकता के आधार पर किए जाए ताकि न्यूनतम समय में विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके। प्रबन्ध निदेशक ने यह भी निर्देश दिए हैं कि विद्युत कार्यशाला, स्टोर एवं फिल्ड इकाईयों के मध्य बेहतर सम्नव्य बनाया रखा जाए जिससे आवश्यक सामग्री एवं प्रतिस्थापन उपकरण समय पर उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होनें कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलम्ब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाब देही तय की जाऐगी।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक जनपद मे कन्ट्रोल रूम सकिय रखें गए हैं जहाँ विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपदवार सक्रिय नियंत्रणकक्ष के नम्बरों का विवरण निम्नलिखित हैं:-

जनपद का नाम - मोबाईल नं०
मेरठ - 9193330312
बगपत - 9193330171
गौतमबुद्धनगर (नोएडा) - 9193301659
गाजियाबाद - 9193320115
बुलन्दशहर - 9193302137
हापुड़ - 9193319903
सहारनपुर - 9193330422
मुजफ्फरनगर - 9193331304
शामली - 9193330951
मुरादाबाद - 9193300109
सम्भल- 9193300411
अमरोहा- 9193331320
बिजनौर - 9193331324
रामपुर- 9193300636

प्रबन्ध निदेशक ने पश्चिमांचल डिस्कॉम के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वर्षा के दौरान टूटे हुए विद्युत तार, पोल अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थित विद्युत उपकरणों से दूरी बनाएं तथा बरसात के समय विद्युत खंभो/स्टे-तार को हाथ से स्पर्श न करें एवं जानवरों को भी खंभो एवं स्टे-तार से न बाँधे। वर्षा के दौरान यदि किसी क्षेत्र मे विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो धैर्य बनाए रखें तथा विभाग का सहयोग करें। 

उन्होनें कहा कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी निरन्तर, कार्य कर विद्युत आपूर्ति सामान्य करने के कार्य मे लगे हुए हैं। उपभोक्ताओं का सहयोग एवं संयम विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने मे महत्वपूर्ण साबित होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here