Breaking

Your Ads Here

Friday, July 17, 2026

आरती उतार कर प्रखंड ज्योति जलाकर भजन संध्या के साथ जागरण का शुभांरभ किया

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, फलावदा- क्षेत्र के ग्राम गडीना में बाबा मोहन राम मंदिर पर गुरुवार को रात्रि में आषाढ़ माह की अमावस्या छोटी दूज पर बाबा मोहन राम का विशाल जागरण किया गया। विशाल जागरण का गुरुजी मंजीत सिंह ने बाबा मोहन राम की आरती उतार कर प्रखंड ज्योति जलाकर भजन संध्या के साथ जागरण का शुभांरभ किया। वहीं श्रद्धालुओं ने प्रसाद गहण कर बाबा से अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। 

ग्राम गड़ीना में बाबा मोहन राम के मंदिर पर गुरुवार की रात बाबा मोहन राम खोली वाले श्री कृष्णा विष्णु के अवतार कहलाए जाते हैं उनका विशाल जागरण किया गया। जहां भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी अर्जी लगाकर अपने परिवार के लिए मन्नते मांगी वहीं मंजीत गुरुजी ने भक्तों को आशीवाद दिया और उनके घर में समृद्धि के लिए आशीवाद दिया। वहीं भक्तों ने धर्म लाभ उठाया। वहीं बाबा मोहन राम जागरण में मंडली के चांदवीर, अजीत, जय वीर ने एक से एक बढ़कर बाबा भजन मैं बाबा मोहन राम घोड़े पर चढ़कर सुनाए। जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर दीपक भंडारी संजीव प्रजापति महेंद्र गुरु अजीत, महेंद्र सिंह, आशु, आशीष कुमार, बिजेंद्र भाटी, नरेश कुमार, बिरेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here