नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्रावण कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा मेरठ पहुंचे।
सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर ADG जोन मेरठ भानु भास्कर ने बुके देकर दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद आयुक्त सभागार मेरठ में अंतर्राज्यीय समन्वय समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव और DGP ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान ADG जोन मेरठ और कमिश्नर मेरठ द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। बैठक में कांवड़ मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और अंतर्राज्यीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई।
मेरठ पुलिस लाइन में कंट्रोल सेंटर और पौधारोपण
DGP राजीव कृष्णा ने ADG जोन मेरठ भानु भास्कर, DIG मेरठ, SSP मेरठ व अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में ही कांवड़ यात्रा के लिए बनाए गए एकीकृत केंद्रीय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। वहीं जोनल कार्यालय में नवनिर्मित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, साइबर मॉनिटरिंग सेल, अपराध शाखा और जिम्नेजियम हॉल का भी उद्घाटन किया।
मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर निरीक्षण, शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
दोपहर बाद DGP, ADG जोन मेरठ, DIG सहारनपुर और SSP मुजफ्फरनगर के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाली नगर क्षेत्र के शिव चौक का पैदल भ्रमण कर कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शिव चौक स्थित शिव मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक किया।
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में DIG सहारनपुर और SSP मुजफ्फरनगर द्वारा DGP को, जबकि DM और SSP मुजफ्फरनगर द्वारा ADG जोन मेरठ को शॉल और पौधा देकर सम्मानित किया गया।
अंत में DGP की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें ADG जोन मेरठ, DIG सहारनपुर, DM मुजफ्फरनगर, SSP मुजफ्फरनगर, SP शामली समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment