नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सर्किट हाउस में उप्र राज्य महिला आयोग
की सदस्या मनीषा अहलावत द्वारा महिलाओं से संबंधित मामलों में जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई में कुल 09 प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई के
दौरान सदस्या द्वारा संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्रों पर तत्काल निस्तारण हेतु
निर्देशित किया गया।
सदस्या मनीषा अहलावत द्वारा जनसुनवाई के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारीगण को
महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता किए जाने हेतु
निर्देशित किया गया, साथ ही उपस्थित महिलाओं से अपनी बात
खुलकर रखने हेतु कहा गया। पुलिस अधिकारी महिला उत्पीड़न से
संबंधित घटनाओं का संज्ञान प्राथमिकता पर लेते हुए त्वरित
कार्यवाही करें। जनसुनवाई के उपरान्त सदस्या मनीषा
अहलावत द्वारा ग्राम पंचायत इंचौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में जनचौपाल
कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया, जिसमें सरकार द्वारा संचालित
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कराते हुए उपस्थित छोटे बच्चों का
अन्न प्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी। इस अवसर पर संबंधित विभागों
के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment