Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 16, 2026

सैनी समाज ने सपा नेता किशोर वाल्मीकि को पगड़ी पहनाई



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। हस्तिनापुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी पीडीए चौपाल ग्राम अहमदनगर बढ़ला में फूल सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। संचालन अवनीश चौधरी ने किया। चौपाल के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि रहे। 

सैनी समाज ने सपा नेता किशोर वाल्मीकि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया चौपाल को संबोधित करते हुए किशोर वाल्मीकि ने कहा कि हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास तभी संभव है जब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल किया जाए। किशोर वाल्मीकि ने जोर देकर कहा कि 2027 का चुनाव प्रदेश एवं देश की तकदीर एवं तस्वीर बदलने का चुनाव होगा। पीडीए के जननायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी पर ही जनता का भरोसा है। चौपाल को मिंटू चौधरी वारिश ख़ान नीतू सैनी अनुज सैनी सर्वेश सैनी दीनू प्रधान धर्मेंद्र यादव धीरज यादव विकास यादव इकबाल ख़ान अनुज वाल्मीकि संदीप जाटव नौशाद सैफ़ी राजपाल बाबा जी ज़ल्लुद्दीन जी आदि लोगों ने सम्बोधित किया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here