Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 5, 2026

शिवसेना ने की महाआरती व हनुमान चालीसा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शिव सेना उद्ध‌व बाला साहेब ठाकरे मेरठ इकाई द्वारा जेल चुंगी स्थित पुतली घर कालोनी के शिव मन्दिर में श्री हनु‌मान चालीसा पाठ व महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला प्रमुख संदीप गर्ग ने बताया कि ये आयोजन प्रभू श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में श्री राम द्रोही, चंदा चोरी के आरोपियों को सजा दिलाने, छुपे  चन्दा चोदों को प्रकाश में लाने और उन्हे सद्‌बुद्धि देने हेतु किया गया है। 

प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि यह कार्यक्रम सत्य, धर्म, न्याय एवं राष्ट्र‌हित की भावना को भगवान श्री हनु‌मान जी से समाज के कल्याण, सद्‌बुद्धि सद्भाव एवं धर्म की विजय की प्रार्थना हेतु है। रामजन्म भूमि आंदोलन में शिव सैनिकों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। महाआरती के पश्चात शिव सैनिकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि "राम भक्तों से धोखा क्यों ? - राम मंदिर में चोरी क्यों ?" महाआरती में जिला महासचिव प्रदीप सक्सेना, अवनीश आर्य, सुनील दत्त सैनी, राम सिंह यादव, आकाश सक्सेना, राजेश कुमार, जसवीर सिंह, अमित पाल, योगेश कौशिक अमित भारती, अमित जैन, शिवम्, सत्यम, सनी प्रधान, आकाश कन्नौजिया, अमित कन्नौजिया, अशोक चतुर्वेदी, अजय गोयल गौरी शंकर भोला, पियूष प्रताप सिंह, रजनीश सेठी, रूप चन्द, सागर सैनी, प्रेम शंकर, निखिल, अहसान कुरेशी, मुकुल सैनी, आजम प्रधान, साकिब, अकरम सोम, इमरान, अनीस, साबिर, शाहिद, आदि सैकड़ों की संख्या में शिव सैनिक शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here