Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 16, 2026

मोबाइल-लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ: दिल्ली से मोबाइल-लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ब्रह्मपुरी पुलिस ने तीन बदमाश दबोचे
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली में मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक लैपटॉप और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी और थाना प्रभारी राजेश काम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुवार तड़के करीब 12:50 बजे बच्चा कब्रिस्तान के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम उर्फ चील (28) निवासी मजीदनगर मेवगढ़ी, सिराज उर्फ सिराजुद्दीन (29) निवासी शौकत कॉलोनी श्यामनगर और इरफान उर्फ लाल (35) निवासी टावर वाली गली, श्यामनगर, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली के कालकाजी, लाजपत नगर और दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के मोबाइल और लैपटॉप चोरी करते थे। चोरी का सामान मेरठ निवासी इरफान सैफी को बेच दिया जाता था। पुलिस ने बरामद मोबाइलों का सत्यापन किया तो कालकाजी और लाजपत नगर थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से उनका संबंध सामने आया। बरामद रियलमी, आईफोन और गूगल पिक्सल मोबाइल दिल्ली में हाल ही में दर्ज चोरी की एफआईआर से संबंधित पाए गए हैं। अन्य बरामद मोबाइल और लैपटॉप के संबंध में भी जांच जारी है।

इस मामले में ब्रह्मपुरी थाने में मु0अ0सं0 292/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की भी तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here