Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 16, 2026

महापौर एवं विधायक द्वारा रुपये 1.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन


• वार्ड 80 में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 16 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का होगा निर्माण


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। नगर निगम द्वारा शहर में शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में झोन क्रमांक-21 के वार्ड क्रमांक-80 स्थित धनवंतरी नगर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगभग रुपये 1 करोड़ 50 लाख की लागत से 16 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर  पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक  मधु वर्मा द्वारा किया गया।


झोन अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री प्रशांत बडवे ने बताया कि इंदौर शहर में विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी है। शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे छात्राओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा विद्यालय में बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप पर्याप्त कक्षों की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।


इस अवसर पर महापौर  ने कहा कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी प्रतिबद्ध है। विद्यालयों में बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।

कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य  अभिषेक शर्मा 'बबलू', झोन अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री प्रशांत बडवे, विद्यालय के प्राचार्य, जनप्रतिनिधिगण, नगर निगम के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here