• तेजस अग्रवाल ने हासिल की (एआईआर) 164, बने मेरठ सिटी टॉपर
• 7 छात्र बने टॉप स्कोरर, NTA की टॉप 138 सूची में स्टेट रैंक 1, 3, 5, 6, 7 और 8 पर आकाश के छात्रों का कब्जा
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के छात्र तेजस
अग्रवाल ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक
(एआईआर) 164 हासिल कर मेरठ सिटी टॉपर बनने
का गौरव प्राप्त किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि मेडिकल प्रवेश परीक्षा में
उत्कृष्ट शिक्षा और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों के भविष्य को
संवारने की दिशा में एईएसएल की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करती है।
अपनी सफलता पर तेजस अग्रवाल ने कहा, " नीट यूजी 2026 में एआईआर 164 हासिल करना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। इस सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और लगातार सीखते रहने की आवश्यकता थी।
आकाश के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मेरे कॉन्सेप्ट मजबूत किए, मेरी तैयारी की रणनीति को बेहतर बनाया और पूरे सफर के
दौरान मुझे प्रेरित रखा। मैं अपने माता-पिता और शिक्षकों का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया।" इस उपलब्धि
पर डीके मिश्रा (क्षेत्रीय निदेशक, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड) ने कहा, "हम तेजस अग्रवाल को नीट यूजी 2026 में एआईआर 164 प्राप्त करने और मेरठ सिटी टॉपर बनने पर हार्दिक
बधाई देते हैं। यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प तथा अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग का
परिणाम है। एईएसएल का हमेशा प्रयास रहा है कि छात्रों को मजबूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए
जाएं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर
सकें।"
इस तरह रहा
छात्रों का परिणाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित नीट यूजी 2026 के परिणामों में तेजस अग्रवाल ने 720 में से 686 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक
(एआईआर) 164 हासिल कर मेरठ सिटी टॉपर बने हैं। वहीं, अक्षज कुमार ने 641 अंक के साथ एआईआर 2179, कशिश राशिद ने 631 अंक के साथ एआईआर 3333, शांतनु मित्तल ने 631 अंक के साथ एआईआर 3349, आयुष शर्मा ने 628 अंक के साथ एआईआर 3687, अनमोल गुप्ता ने 619 अंक के साथ एआईआर 5209 तथा खुशी राठी ने 590 अंक प्राप्त कर एआईआर 13621 हासिल की।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी टॉप 138 की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आकाश के छात्रों ने नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। आकाश के छात्र आर्यन
दुबे ने स्टेट रैंक 1, वंशम सिंह ने स्टेट रैंक 3, एकाग्र यादव ने स्टेट रैंक 5, श्रीनारायण हरि मिश्रा ने स्टेट रैंक 6, अरिमा झा ने स्टेट रैंक 7 तथा कृष्णा यादव ने स्टेट रैंक 8 हासिल कर संस्थान का गौरव
बढ़ाया है।
नीट 2026 में इस वर्ष भी आकाश एजुकेशनल
सर्विसेज लिमिटेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अपनी
अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है। इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर
पर शानदार सफलता हासिल की है। आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप 10, 18 छात्रों ने टॉप 50 तथा 41 छात्रों ने टॉप 100 में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि संस्थान की
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की मजबूत
व्यवस्था को दर्शाती है।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने वर्षों से नीट परीक्षा में उत्कृष्ट
प्रदर्शन की अपनी परंपरा को कायम रखा है। पिछले एक दशक में आकाश के छात्रों ने 13 बार एआईआर 1 हासिल किया है। इसी अवधि में ऑल इंडिया टॉप 10 रैंक में 64 प्रतिशत तथा ऑल इंडिया टॉप 100 रैंक में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के छात्रों
ने प्राप्त किए हैं।





No comments:
Post a Comment