Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 18, 2026

उर्मिला शिक्षण संस्थान में एआई पर कार्यशाला का आयोजन

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शिक्षासेतु सेवा मिशन ने उर्मिला शिक्षण संस्थान में शनिवार को एआई पर कार्यशाला का आयोजन किया। शिक्षासेतु के संचालक बीबी शर्मा ने बताया कि इस संस्थान में नि:शुल्क कम्प्यूटर सीख रहे स्ट्रीट गुरुकुल के विद्यार्थियों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बेसिक विषय भी पढ़ाए जाएंगे।


शिक्षा सेतु द्वारा संस्थान के कम्प्यूटर टीचर हिमांशु गोयल व स्ट्रीट गुरुकुल की आचार्य गार्गी श्रीवास्तव को 75-75 एआई कार्ड्स के दो सैट तथा एआई क्विज के विजेता यश वर्मा व जया को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही कार्यशाला में एआई के उपयोग, महत्व व उसके रिस्क आदि की जानकारी दी गई। यूके में विकसित एआई कार्ड्स की मदद से बच्चे एआई के 7 टापिक समझ कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समुचित व सुरक्षित उपयोग सामाजिक जिम्मेदारी के साथ करना सीख सकेंगे। इस अवसर पर अंग्रेजी की प्रवक्ता सारिका, सोनिया, रानी मरियम, रानी माला, रेनू गोयल, हर्षवर्धन तथा संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी प्रो. अरूण कुमार उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here