रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। भाजपा विधानसभा संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ विकास शर्मा के आवास पर एक महत्वपूर्ण 'कार्ययोजना बैठक' आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और सांगठनिक मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक संजय त्यागी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही पूर्व विधानसभा संयोजक रामगोपाल त्यागी , मंडलध्यक्ष सोनवीर सिंह , मंडलध्यक्ष ललित त्यागी , जितेंद्र शर्मा और कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण चपराना सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
बैठक में उपस्थित रहने और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने का सौभाग्य मुझे भी प्राप्त हुआ। निश्चित ही कार्यकर्ताओं का यह जोश और वरिष्ठों का मार्गदर्शन संगठन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
No comments:
Post a Comment