Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 16, 2026

रामलीला ग्राउंड विद्युत उपकेंद्र की अव्यवस्थाओं के विरोध में प्रदर्शन, चीफ इंजीनियर को सौंपा ज्ञापन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आज प्रातः ऐरा गार्डन कॉलोनी के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल लोकेश अग्रवाल (प्रांतीय अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के नेतृत्व में विक्टोरिया पार्क स्थित चीफ इंजीनियर (प्रथम) कार्यालय पहुँचा और विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संबंधित एसडीओ, जेई एवं एसएसओ की लापरवाही के कारण रामलीला ग्राउंड फीडर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे ऐरा गार्डन कॉलोनी के साथ-साथ क्षेत्र में संचालित लगभग 150 लघु उद्योगों का कार्य भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। कॉलोनी अध्यक्ष उमर मलिक ने बताया कि वर्ष 2010 में बिल्डर कंपनी ने ऐरा गार्डन कॉलोनी के लिए अपने निजी व्यय पर अलग विद्युत केबल, ट्रांसफार्मर एवं फीडर स्थापित कर उन्हें विद्युत विभाग को हस्तांतरित किया था। आरोप है कि बाद में विभाग की मिलीभगत से बिना कॉलोनीवासियों की अनुमति या सहमति के उसी निजी फीडर एवं केबल से अन्य अविकसित कॉलोनियों को जोड़ दिया गया, जिससे क्षमता पर अतिरिक्त भार पड़ने के कारण बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।।प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी शिकायत के बावजूद फोन नहीं उठाते तथा उपभोक्ताओं को संतोषजनक उत्तर भी नहीं देते।

चीफ इंजीनियर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित जेई एवं एसडीओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर लोकेश अग्रवाल (प्रांतीय अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजीकृत)) के साथ उमर मलिक, क़ाज़ी नवेद, सरफ़राज़ अहमद, शकील चौहान, शोएब खान, फिरोज मलिक, हाफिज हुसैन, आकिल (इंजीनियर) ,उमर ख़ान (नेवी) आफ़ताब अहमद ,राजा खान,वसीम* व दर्जनों कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here