Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 19, 2026

आगामी कांवड यात्रा की तैयारियो के दृष्टिगत जिलाधिकारी व एसएसपी ने बाबा औघड़नाथ मंदिर में की मंदिर समिति सदस्यों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आगामी कांवड यात्रा तैयारियो के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बाबा औघड़नाथ मंदिर परिसर में मंदिर समिति के सदस्यों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। 

एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव एवं आवश्यकताओं से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरव गंगवार, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here