नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी एवं महान क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे के जन्मदिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहा कि शहीद मंगल पांडे ने वर्ष 1857 की क्रांति का बिगुल फूंककर भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की। उनके साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित होकर पूरे देश में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनआंदोलन खड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि मंगल पांडे का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो आज भी देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा की भावना का संचार करता है। कुलपति ने कहा कि युवाओं को शहीद मंगल पांडे के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उनके जीवन से हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने तथा देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, प्रोफेसर बीरपाल सिंह, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता समन्वयक प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा, प्रोफेसर जमाल अहमद सिद्दीकी, प्रोफेसर दिनेश चंद शर्मा, प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा, प्रोफेसर प्रदीप चौधरी, डॉक्टर वैशाली पाटिल, डॉक्टर विवेक कुमार डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment