नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ: अनप्रेडिक्टेबल नाइट चेस एकेडमी (Unpredictable Knight Chess Academy) और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 'चक्रव्यूह: द अल्टीमेट चेस बैटल' का भव्य आयोजन स्कूल परिसर में किया गया। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और अकादमियों से 200 से अधिक बाल खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी चालों का हुनर दिखाया।
दिग्गज क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने किया उद्घाटन:
प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन सुबह 09:30 बजे मुख्य अतिथि, अंतरराष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, "शतरंज मानसिक एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को निखारने का सबसे बेहतरीन माध्यम है। मेरठ के बच्चों में अपार प्रतिभा है।"
विधायक अमित अग्रवाल ने बांटे पुरस्कार:
दिनभर चले कुल पांच राउंड के रोमांचक मुकाबलों के बाद, शाम 05:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मेरठ के माननीय विधायक अमित अग्रवाल रहे, जिन्होंने सभी विजेताओं को चमचमाती ट्राफियां और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि खेल बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
विभिन्न श्रेणियों के शीर्ष विजेता इस प्रकार रहे:
1. अंडर-11 ओपन
• प्रथम: अरहम जैन
• द्वितीय: विवान अग्रवाल
• तृतीय: अतिन कुमार
2. अंडर-11 बालिका
• प्रथम: अनिका गोयल
• द्वितीय: सेजल तायल
• तृतीय: आदिरा गर्ग
3. सब-कैटेगरी अंडर-09
• प्रथम: एहित गोयल
• द्वितीय: आरुष बंसल
• तृतीय: अमोघ अग्रवाल
4. अंडर-14 ओपन
• प्रथम: अभ्रनील दे
• द्वितीय: अरमान जमीर
• तृतीय: शौर्य चाहल
5. अंडर-14 बालिका
• प्रथम: आराध्या शर्मा
• द्वितीय: मन्शा ठाकुर
• तृतीय: आरोही ठाकुर
6. अंडर-17 ओपन प्रथम: पारस अग्रवाल
• द्वितीय: स्पर्श कुमार
• तृतीय: नमन शर्मा
7. अंडर-17 बालिका
• प्रथम: पारिशी जैन
• द्वितीय: भव्या गोयल
• तृतीय: कुमकुम
विशेष आकर्षण व पुरस्कार:
• सबसे युवा खिलाड़ी): मोहम्मद अरसलान एवं देवांश चौधरी
• सबसे युवा बालिका खिलाड़ी (Youngest Girls): प्रगति कुशवाहा एवं समायरा अग्रवाल
सर्वश्रेष्ठ स्कूल/अकादमी ट्रॉफी
प्रथम स्थान: बेले राम स्कूल
• द्वितीय स्थान: मुजफ्फरनगर एकेडमी
• तृतीय स्थान: एमपीजीएस स्कूल
प्रतियोगिता के सफल समापन पर एकेडमी की ओनर और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी आरात्रिका सिंह ने कहा, "हमारा उद्देश्य मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में शतरंज की संस्कृति को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। आज बच्चों का उत्साह देखकर यह साफ है कि आने वाले समय में यहाँ से कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे। हम भविष्य में भी ऐसे मंच प्रदान करते रहेंगे।"
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने सभी युवा खिलाड़ियों का स्वागत किया और कहा, "खेल केवल जीत-हार के लिए नहीं, बल्कि अनुशासन और खेल भावना सीखने के लिए होते हैं।
प्रभा राव वाइस प्रिंसिपल): स्कूल की वाइस प्रिंसिपल प्रभा राव ने प्रतियोगिता के सुचारू संचालन की सराहना करते हुए कहा, "इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को एक छत के नीचे शांति और एकाग्रता के साथ खेलते देखना अद्भुत था। बच्चों का यह मानसिक कौशल भविष्य की चुनौतियों में उन्हें हमेशा आगे रखेगा।"
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में मुख्य रेफरी वैभव शर्मा, आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी आरात्रिका सिंह, टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर अंशुल बाटला व अखिल चौधरी सहित स्कूल टीम के सुशील कुमार, नीरू बाला और अंकुर पंवार का विशेष योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment