रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पर नमस्ते दिवस पर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं एमआरएफ सेंटर पर कार्यरत सफाई मित्रों के लिए जागरूकता एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मोके पर लिपिक सन्दीप गौतम स्वच्छ भारत मिशन सुपरवाइजर इमरान खान तौमर ने कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों के महत्व एवं उनके सही उपयोग के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान पात्र सफाई मित्रों नमस्ते योजना के अंतर्गत शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सेफ्टी किट एवं आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों सुमित विकास लोहरे राहुल रविन्द्र सिंह आदि को सुरक्षित कार्य पद्धति अपनाने तथा हमेशा सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। "स्वच्छ शहर का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे सफाई मित्र सुरक्षित, स्वस्थ होंगे।" कार्यक्रम में दुष्यंत शुभम राहुल पाल आशीष कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे

No comments:
Post a Comment