सपना सी.पी. साहू
नित्य संदेश, इंदौर। श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कॉलोनी एरोड्रम रोड़ पर आज आषाढ शुक्ल दूज को जगन्नाथ पुरी में निकलने वाली रथ यात्रा के तर्ज पर भगवान श्री वेंकटेश बालाजी की रथ यात्रा मंदिर परिसर में निकाली गई। परम पूज्य स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज बालक स्वामी जी की पावन प्रेरणा से निकाली गई इस रथ यात्रा में अयोध्या से पधारे संत श्री अन्नताचार्य जी भी शामिल हुए।
मंदिर समिति के मनोहर सोनी भगवानदास हेड़ा एवं नितिन तापड़िया ने बताया कि आज सुबह पुरुष सूक्त, आलविंदार स्तोत्र पाठ श्री सूक्त आदि के द्वारा भगवान का अभिषेक हुआ एवं चल विग्रह का श्रृंगार करके उन्हें श्रृंगारित रथ पर भगवान वेंकटेश बालाजी के साथ, भू देवी एवं श्रीदेवी को विराजित किया गया।
श्रद्धालुओं ने हरिकिशन साबू भोपू जी के भजनों पर रथ को अपने हाथों से खींचा रथ से मंदिर परिसर में तीन परिक्रमा पूरी की इस दौरान स्कूल के बच्चे भी इसमें शामिल हुए भजन गायक राम हुरकट ने भी अपने भजनों की प्रस्तुति दी इस अवसर पर गिरीश कश्यप कैलाश जोशी लाला साबू सरलाहेड़ा पदमा सोनी सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।
(• छायाचित्र: नवीन मौर्य )



No comments:
Post a Comment