Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 19, 2026

एमसीयू मे सिनेमा, साहित्य एवं पत्रकारिता विषयक संकाय विकास कार्यक्रम आज से


कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी करेंगे उद्घाटन

नित्य संदेश ब्यूरो 
भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय तथा यूजीसी- मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र, अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के संयुक्त तत्वाधान में एक सप्ताह के ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम(फेकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम) का आयोजन 20 से 25 जुलाई 2026 को किया जा रहा है। 

एक सप्ताह तक चलने वाले इस ऑनलाइन कार्यक्रम का विषय 'सिनेमा,साहित्य और पत्रकारिता' है। एमसीयू की ओर से यह कार्यक्रम सिनेमा अध्ययन विभाग के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 20 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी करेंगे। 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक सप्ताह में कुल 24 सत्र सिनेमा, साहित्य एवं पत्रकारिता पर केंद्रित होंगे जिसमें देश के प्रख्यात विषय विशेषज्ञ प्रतिभागियों को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है। इस कार्यक्रम का संयोजन सिनेमा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.)पवित्र श्रीवास्तव कर रहे हैं।

 डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि तेजी से बदलती तकनीक एवं समाज में हो रहे परिवर्तनो में सिनेमा , समाज और पत्रकारिता को भी परिवर्तित किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के सत्र आयोजित किए गए हैं। इस कार्यक्रम का समापन 25 जुलाई 2026 को होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here