नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष एवं समाजवादी नेता शैंकी वर्मा ने
छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने की कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
शैंकी वर्मा ने कहा कि जंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा नोटिस
देना, हाउस अरेस्ट करना तथा राजनीतिक
गतिविधियों पर इस प्रकार की रोक लगाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक
है। उन्होंने कहा कि छात्रों और
युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास
किया जा रहा है, जो कि न्यायोचित नहीं है। शैंकी वर्मा ने कहा कि सरकार और प्रशासन को दमनात्मक कदम उठाने के बजाय संवाद
का रास्ता अपनाना चाहिए और छात्रों, युवाओं तथा लोकतांत्रिक
अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा, युवा जाग चुका है, उसे बागी न बनाया जाए, वह देश का भविष्य है।

No comments:
Post a Comment