Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 4, 2026

पौधारोपण एवं हॉर्टिकल्चर जागरुकता गतिविधि का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बागपत रोड स्थित स्टेप टू सक्सेस स्कूल में ग्रीन कैंपस मिशन के अंतर्गत पौधारोपण एवं हॉर्टिकल्चर जागरूकता गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वि‌द्यालय के हॉर्टिकल्चर गार्डन का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने कद्दू, करेला, भिंडी, चीकू सहित विभिन्न फल एवं सब्जियों के पौधों का अवलोकन किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुड़हल के फूल का महत्व एवं उसकी विशेषताओं के बारे में भी जानकारी दी, जिससे वि‌द्यार्थियों को प्रकृति और बागवानी के प्रति व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि मिश्रा ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here