Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 15, 2026

सोमेंद्र तोमर ने किया शताब्दीनगर में पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता- सोमेंद्र तोमर

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शताब्दी नगर सेक्टर-5 स्थित मैडमार्ट स्टडी सर्किल द्वारा आयोजित "एक घर–एक पौधा" अभियान के अंतर्गत बुधवार सायंकाल भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रपति पुरस्कार तथा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित ईहा दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। दोनों अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है और करोड़ों पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घर एवं आसपास कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ईहा दीक्षित ने बताया कि उन्होंने मात्र साढ़े चार वर्ष की आयु से वृक्षारोपण की शुरुआत की थी और अब तक 30 हजार से अधिक पौधे लगा चुकी हैं। उन्होंने बच्चों एवं युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया।

मैडमार्ट स्टडी vircle के संस्थापक डॉ. अंकित शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पुस्तक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना भी है। इसी उद्देश्य से संस्थान ने "एक घर–एक पौधा" अभियान का आयोजन किया, ताकि प्रत्येक परिवार पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अक्षय भारद्वाज सहित मैडमार्ट स्टडी सर्किल की समस्त टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सोमेंद्र तोमर, ईहा दीक्षित एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने पार्क में वृक्षारोपण किया तथा सभी उपस्थित लोगों ने "एक घर–एक पौधा" लगाने एवं उसकी नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, मंडल अध्यक्ष नवीन नेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरीश कोरी, कार्यक्रम आयोजक डॉ. अंकित शर्मा, नामित पार्षद सुनील वर्मा, नामित पार्षद संजय शर्मा, स्थानीय पार्षद रामबीर, दीपक राणा चेयरमैन, सुभाष शर्मा, कुलदीप, विजय प्रधान, विनोद गौतम, संदीप पाराशर, रघुनंदन आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here