नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच जीता और टीम की ओर से देव सिंह ने शानदार पारी खेली।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाली करते हुए 20 ओवर में 185 रन बनाए। इसमें अर्नव ने 47, देव सिंह ने 66, देवांश ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष ने तीन, विराट ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.5 ओवर में 175 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से देव शर्मा ने 46, भाविक ने 44, प्रत्यक्ष ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में मीत, प्रिंस ने तीन-तीन और याहया ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में कैंप लगाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment