नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में कांवड डयूटी में लगे अधिकारियो, जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियो के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कांवड यात्रा डयूटी में लगे समस्त जोनल, सैक्टर अधिकारियो के कार्य, दायित्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। समस्त जोनल मजिस्टेज्ट, सैक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी जिस क्षेत्र में डयूटी लगाई गई है उसका संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर लें। कांवड रूट एवं सभी मंदिरो पर की जाने वाली समस्त तैयारियो का भौतिक रूप से सत्यापन करते हुये रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जो भी कार्य अभी अवशेष है उनको संबंधित अधिकारी से समन्वय बनाते हुये पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त अधिकारी जो भी कार्य दायित्व सौंपे गये है उनको पूरी ईमानदारी से निवर्हन करेंगे। समस्त जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के भ्रमण कर समस्त संबंधित के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि समस्त जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारिया के पास अपने-अपने क्षेत्र के गोताखोर, शिविर संचालको, स्वास्थ्यकर्मी, सीएचसी, पीएचसी, सफाई कर्मचारी, मंदिर संचालक, संबंधित थाना, विद्युतकर्मी इत्यादि जो भी कांवड यात्रा से संबंधित है सभी की मोबाइल नंबर सूची एवं जानकारी उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित किया जाये। कांवड डयूटी के दौरान अधिकारी/कर्मचारी अपनी डयूटी प्वाइंट पर आधे घंटा पूर्व पहुंचेगे तथा अपने डयूटी प्वाइंट को तब तक नहीं छोडेगे जबतक उनका प्रतिस्थानी न आ जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिकारी दिये गये निर्देशो का स्वयं अनुपालन सुनिश्चित करेंगे और करायेंगे। उन्होने कहा कि विगत् वर्षों की कांवड यात्रा की संभावित समस्याओ का अध्ययन कर लिया जाये और उसी के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। कांवड की ऊंचाई मानक के अनुरूप हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। कांवड शिविर फुटपाथ को छोडकर मानक के अनुसार लगाये जाये। अगर किसी भी अधिकारी की लापरवाही के कारण कोई समस्या उत्पन्न होती है तो बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। किसी भी समस्या का संज्ञान लेते हुये तत्काल आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
उन्होने कांवड शिविरो में विद्युत कनेक्शन, कांवड मार्ग पर पडने वाले होटलो पर रेट लिस्ट, खाने की गुणवत्ता, विद्युत खंभो को पालिथीन से कवर कराने, ट्रांसफार्मर को जाली से कवर कराने, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई, जल निकासी, बाईक एम्बुलेन्स, मोबाइल लाईट वैन, सडक मरम्मत, बैरिकेंडिंग, महिला कांवडियो की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल आदि व्यवस्थाओ के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
एसएसपी अविनाश पांडे ने कहा कि कांवड यात्रा आस्था, पवित्रता एवं उत्साह का त्यौहार है, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रखते हुये कांवड यात्रा को संपन्न कराया जायेगा। उन्होने समस्त अधिकारियो को निर्देशित किया कि कांवड यात्रा की सुरक्षा के दृष्टिगत डयूटी पर पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जो भी निर्देश दिये जा रहे है उनको अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे। सभी मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी पूर्व में बनाये गये कांवड रजिस्टर का अवलोकन अवश्य कर लें। किसी अफवाह, भ्रामक सूचनाओ पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि कम्यूनिकेशन प्लॉन, रूट डायवर्जन प्लॉन सभी के पास उपलब्ध रहे। पूर्व के वर्षों में कांवड मार्ग पर जो चुनौतियां रही है उनका अध्ययन कर कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि सभी जोनल व सैक्टर मजिस्टेज्ट तथा पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रो में संबंधित शिविर संचालक एवं अन्य संबंधित के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, समस्त एसडीएम, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी व सैक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment