Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 15, 2026

चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में अपर जिलाधिकारी (नगर) ने की शिविर संचालकों के साथ बैठक




शिविर संचालक निर्धारित मानक के अनुसार लगाए शिविर-अपर जिलाधिकारी (नगर)


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आगामी कांवड यात्रा के दृष्टिगत आज आज चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह द्वारा शिविर संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगने वाले शिविर के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। शिविर संचालको द्वारा शिविर की परमिशन, विभिन्न विभागो से मिलने वाली एनओसी, साफ-सफाई, बिजली इत्यादि के संबंध में अपनी-अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया जिस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियो को उक्त समस्याओ को प्राथमिकता पर लेते हुये कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी (नगर) ने कहा कि समस्त शिविर संचालक निर्धारित किए गए मानक का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए शिविर लगाएंगे। शिविर संचालक संबंधित अधिकारी से परमिशन अवश्य प्राप्त कर लें तथा सुरक्षा मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि बिना परमिशन के कोई शिविर नहीं लगाया जायेगा। उन्होने कहा कि शिविर संचालक सुरक्षा मानक, सेवा शिविर की शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। शिविर में संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु के बारे में तत्काल अवगत कराया जाये। उन्होने कहा कि शिविर में खाने की गुणवत्ता अच्छी रहे तथा घरेलू सिलिंडर का उपयोग न किया जाये। खतरे वाले स्थानो पर कोई भी शिविर न लगाया जाये। शिविर सडक से निर्धारित दूरी पर ही लगाये जाये। सुरक्षा से संबंधित नियमो का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये, सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। 




उन्होने कहा कि शिविर में प्लास्टिक का उपयोग न किया जाये तथा साफ-सफाई, कूडा प्रबंधन का ध्यान रखा जाये। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिविर संचालकों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उनके द्वारा की गई अपेक्षाओं का नियमानुसार निराकरण करते हुए समस्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, शिविर संचालक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here