नित्य संदेश ब्यूरो
अलीगढ़। जन कल्याण समिति द्वारा समाजहित में किए जा रहे निरंतर ज़मीनी स्तर के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर मो० शादाब एवं सलमान कुरैशी ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने दोनों नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि जन कल्याण समिति बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सहायता, रक्तदान, मरीजों की सेवा, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित के विभिन्न कार्यों में लगातार सक्रिय है। मो० शादाब एवं सलमान कुरैशी ने कहा कि समिति द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ समाजसेवा के कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने संस्था से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भी समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएंगे।
समिति के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नए सदस्यों के जुड़ने से संस्था की सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सकेगी इस अवसर पर इमरान खान (अध्यक्ष), मुज़फ़्फ़र इक़बाल (सचिव), फरमान खान (उपसचिव), मोहम्मद रिज़वान (कोषाध्यक्ष), बबलू राइन, नाज़िम खान,आदि लोग मौजूद रहे!

No comments:
Post a Comment