तरुण आहूजा
नित्य संदेश, मेरठ। जनपद मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र स्थित नंगला मल शुगर मिल चौराहा के पास संचालित एक शराब की कैंटीन का एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि शनिवार सुबह निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री की जा रही थी और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की भी शिकायत है।
यह वीडियो हमारे संवाददाता द्वारा मौके पर बनाया गया। वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू होते ही कैंटीन का शटर बंद कर दिया गया। यदि वीडियो में दिखाई दे रहे तथ्य सही पाए जाते हैं, तो यह आबकारी नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्धारित समय से पहले और ओवररेट पर शराब की बिक्री हो रही है, तो क्षेत्रीय पुलिस और आबकारी विभाग की नियमित निगरानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हैं या नहीं।

No comments:
Post a Comment