Breaking

Your Ads Here

Saturday, July 11, 2026

ईको क्लब फॉर मिशन ऑफ लाइफ के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ईको क्लब फॉर मिशन ऑफ लाइफ के तत्वावधान में एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन हिटलर त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर लवकेश कुमार रुहेला ने उपस्थित सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दुष्यंत कुमार का भी विशेष सहयोग एवं सक्रिय योगदान रहा।विद्यालय के कर्मचारी श्री सूरज पाल, अक्षय राणा, यादव सिंह, सचिन कुमार व कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों शिवप्रताप सिंह, विनोद कुमार, अभ्यानंद सिंह,अजय कुमार एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए प्रत्येक पौधे की देखरेख का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस पहल को प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here