Breaking

Your Ads Here

Monday, July 6, 2026

स्कूल में बच्चों को समय पर स्कूल आने की शपथ दिलाई

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कैंट स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में "नीट स्कूल बैग कम्पटीशन" का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के वि‌द्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कम्पटीशन का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, साफ-सफाई और समय-प्रबंधन की आदतें विकसित करना था।


इस दौरान बच्चों के स्कूल बैग की जांच टाइम टेबल, पुस्तकों, नोटबुक्स, कवरिंग और बैग की समग्र नीटनेस के आधार पर की गई। निर्णायक मंडल ने पाया कि अधिकांश बच्चों जिसमें युक्ति, आहिल, आयुष जाना, गर्व सोम, शिवम डे, अदिति, उमर, अवनी साहू, अरहान, आयरा, केशव, सुभान सैफी आदि बच्चों ने अपने बैग को बहुत व्यवस्थित रखा था। सभी किताबों और कॉपियों पर साफ-सुथरे कवर लगे थे और टाइम टेबल के अनुसार सामान रखा गया था। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को रोजाना अपना बैग नीट रखने और समय पर स्कूल आने की शपथ दिलाई गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here