नित्य संदेश ब्यूरो
फलावदा। माता सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय समिति के तत्वावधान में आगामी
18 जुलाई को शाम 6 बजे दक्ष फार्महाउस में भव्य फलावदा महोत्सव, कवि सम्मेलन एवं
मुशायरा का आयोजन किया जाएगा।
इस भव्य साहित्यिक आयोजन में देश के प्रतिष्ठित कवि एवं शायर अपनी रचनाओं से
श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में दिग्गज कवि दिनेश रघुवंशी फरीदाबाद, सत्यपाल सत्यम
मेरठ, मनजीत सिंह अवतार नोएडा, खुशबू शर्मा दिल्ली, विपिन कुमार, ओम मेरठ, मशकूर ममनून कन्नौजी, सचिन कुमार केन हापुड़, गुलाब सिंह गुलाब मेरठ तथा जयप्रकाश शर्मा राजस्थान
अपनी प्रभावशाली कविताओं, गीतों, ग़ज़लों एवं हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियाँ देंगे। संचालन लोकप्रिय मंच संचालक एवं कवि मनजीत सिंह अवतार करेंगे। मुख्य अतिथि
सरधना विधायक अतुल प्रधान होंगे। यह आयोजन फलावदा क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक वातावरण
को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।

No comments:
Post a Comment